संस्थान के बारे में

विजन:

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में नये विचारों एवं नवाचारों का उद्गम स्थल बनना तथा समस्त भारतीयों के लिये गौरव का विषय बने रहना ।

ध्येय (मिशन):

एक ऐसे वातावरण का सृजन करना जिससे ऐसे बौद्धिक क्षमता युक्त, नवाचारी तथा उद्यमितायुक्त वृत्तिकों का पोषण हो सके जो उद्योग के साथ सहभागिता से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की वृद्धि में योगदान कर सकें तथा राष्ट्र व मानवता के कल्याण हेतु इसका उपयोग व विकास कर सकें ।

बुनियादी मूल्य

. शैक्षणिक सत्यनिष्ठा तथा उत्तरदायित्व

. प्रत्येक व्यक्ति के विचारों का आदर करना तथा सहनशीलता

. राष्ट्रीय संदर्भ के व साथ ही वैश्विक महत्व के मामलों पर ध्यान देना ।

. मानव विज्ञानों के ज्ञान सहित समग्र समझ ।

. बौद्धिक उत्कृष्टता तथा रचनात्मकता का अभिमूल्यन 

. प्रज्ञता, अन्वेषण, तर्कसंगतता व उद्यमिता की एक उन्मुक्त भावना

. सामाजिक उत्तरदायित्वों के प्रति संवेदनशीलता

 

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की के बारे में

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-रुड़की उच्च प्रौद्योगिकी शिक्षा व इंजीनियरिंग, मूल तथा अनुप्रयुक्त अनुसंधान में राष्ट्रीय महत्व के  अग्रणी संस्थानों में से एक है । अपनी स्थापना के समय से ही इस संस्थान ने देश को तकनीकी जनशक्ति और ज्ञान उपलब्ध कराने तथा शोध करने में महत्व पूर्ण भूमिका अदा की   है । यह संस्थान विश्व के सर्वोत्तम संस्थानों में अपना स्थान रखता है तथा इसने प्रौद्योगिकी विकास के सभी क्षेत्रों में अपना योगदान दिया है । इसे विज्ञान प्रौद्योगिकी तथा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में शिक्षा और अनुसंधान जगत का दिशा-निर्धारक भी माना जाता है ।

यह संस्थान अक्टूबर 1996 में अपनी स्थापना के 150 वर्ष पूरे कर चुका है । 21 सितंबर, 2001 को भारत सरकार द्वारा जारी किये गये एक अध्यादेश द्वारा इसे राष्ट्र का सातवां भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान घोषित किया गया । भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की को " राष्ट्रीय महत्व का एक संस्थान" बनाये जाने के लिये इस अध्यादेश को अब संसद द्वारा एक अधिनियम में रूपांतरित कर दिया गया है ।

यह संस्थान इंजीनियरिंग तथा वास्तुकला के 10 विषयों में स्नातक पाठ्यक्रम तथा इंजीनियरिंग, अनुप्रयुक्त विज्ञान, वास्तुकला एवं नियोजन के 55 विषयों में स्नातकोत्तर उपाधि पाठ्यक्रम चलाता है । संस्थान के सभी विभागों व शोध केन्द्रों में शोध कार्य सुविधायें उपलब्ध हैं ।

संस्थान बी.टैक. तथा बी.आर्क. पाठ्यक्रमों में, संपूर्ण भारत में संचालित की गई संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जे.ई.ई) के माध्यम से प्रवेश देता है । kk

  

 

© 2011. सभी अधिकार सुरक्षित
अंतिम अद्यतन:10 January,2011
Share |
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्धान रूडकी
रूडकी, उत्तराखण्ड
भारत 247667